एक को बचाने में गई और दो जान
जहरीली गैस से जान जाने की शंका

सिलीगुड़ी। शहर में आज एक हादसे ने सबकों हिला दिया।सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित महाराज काॅलोनी में कुएं में फंस कर तीन लोगों की मौत हो गई। उक्त घटना एक व्यक्ति की जान बचाने की कोशिश के तहत दो और लोगों की जान चली गई। गुरुवार की सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर चार स्थित महाराज काॅलोनी में हुआ। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस व दमकल विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिक्की महतो, निरंजन महतो एवं भोगलाल साह के रूप में हुई है। इनमे बिक्की महतो एवं निरंजन महतो पिता पुत्र है। खालपाड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह महाराज काॅलोनी इलाके में एक घर में पंप लगाते वक्त कुएं में एक स्क्रू गिर गया था, जिसे निकालने के लिये बिक्की महतो कुएं में उतरा। कुएं में उतरने के बाद बिक्की वहीं फंस गया। इसके बाद उसे बचाने के लिये पिता निरंजन महतो कुएं में उतरे इस दौरान वह भी फंस गए। यह खबर पड़ोस के रहने वाले भोगलाल साह की मिली जिसके बाद वह भी पिता पुत्र को बचाने के लिए कुए में उतरा लेकिन बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग व सिलीगुड़ी थाने की पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही दमकल व पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तीनों लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दमकल कर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि कुुंए में गैस लीक होने से तीनों की मौत हुई है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •