लापता 10 मछुआरों का अबतक पता नही

कोलकाता। जहां सागर में आज कंटेनर लदी एक जहाज में भीषण तौर पर अगलगी की घटना घटी वहीं बंगाल की खाड़ी में बुधवार की देर शाम आए तूफान में फंसकर मछुआरों की एक ट्रेलर नाव डूब गई। ट्रेलर का नाम एफबी कन्यामाता है। घटना बंगाल की खाड़ी के केंदोद्वीप के पास घटी। ट्रेलर में सवार मछुआरों में देर रात कुछ लोगों तलाशने के बाद भी 10 मछुआरे लापता बताए गए हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी और सुंदरवन में मछली पकड़ने का लाइसेंस राज्य के मत्स्य विभाग ने नहीं दिया है। 15 जून से लाइसेंस जारी किए जाएंगे। मछलियों के प्रजनन के लिए पिछले दो माह से राज्य के मत्स्य विभाग ने सुंदरवन की नदियों और बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद दो-एक मछुआरे अधिक लाभ के लिए समुद्र में मछली पकड़ने चले जाते हैं। बुधवार शाम को बंगाल की खाड़ी के सीतारामपुर से एक ट्रेलर समुद्र में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुई और कुछ दूर जाने के बाद तूफान में फंसकर पलट गया। खबर पाकर पास के दो-एक ट्रेलर के मछुआरों ने छह लोगों को बचा लिया लेकिन 10 मछुआरे अभी भी लापता हैं। आज सुबह भी उनकी खोज में कई ट्रेलर रवाना हुए। खबर के लिके जाने तक लापता मछुआरों की खबर नहीं मिल सकी थी।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •