कोलकाता। एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में तृणमूल द्वारा सेंघ लगाकर उनके एक खास नेता को अपने पाले में करने की खबर समने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस विधायक व पार्टी के मुर्शिदाबाद जिलाध्यक्ष अबु ताहेर खान के तृणमूल में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। अबु ताहेर खान सहित मुर्शिदाबाद जिले के तीन विधायकों के कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल में जाने की सुगबुगाहट पिछले कई दिनों से चल रही थी। ऐसे में मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में जिलाध्यक्ष की गैरहाजिरी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। इफ्तार पार्टी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी तथा जंगीपुर के सांसद अभिजीत मुखर्जी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी से जब अबू ताहेर की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरानी प्रकट की। उनका कहना था कि जिलाध्यक्ष की ओर से ही इफ्तार पार्टी का आय़ोजन किया गया था। ऐसे में उनका पार्टी में शामिल नहीं होना समझ से परे है। गौरतलब है कि लंबे समय तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहे मुर्शिदाबाद में पिछले कुछ समय से तृणमूल अपना विस्तार करती रही है। इसी दौरान अबु ताहेर समेत के तीन विधायकों के तृणमूल में शामिल होने की अटकलें सामने आई थीं जो कल की घटना के बाद जोर पकड़ने लगी है।बहराल देखना है कि आगे क्या होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •