कोलकाता।राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर इस समुदाय के लोगों को बधाई दी। लोगों को बधाई देते हुए आज सीएम ममता ने यहां कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को बुलंद रखने के लिए सबको संकल्प लेना चाहिए। बनर्जी ने ट्वीटर पर लिखा है, ‘‘आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस है। हम सबको अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को बनाए रखने के लिए संकल्प लेना चाहिए।आखिरकार, भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है।’’ अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 2013 से हर साल आज के दिन अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •