सेंट्रल जेल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कोलकाता। दमदम सेंट्रल जेल में कैदी को मादक पदार्थ पहुंचाने का मामला सामने आया है। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते आपूर्ति करने पहुंची युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक कॉलेज छात्रा है और द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।छात्रा ने जेल में बंद अपने प्रेमी भगीरथ सरकार को पाउडर व तेल के डब्बे में छिपा कर हेरोइन पहुंचाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाने की कोशिश में है कि छात्रा को हेरोइन कहां से मिले। इस धंधे में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।गिरफ्तार छात्रा के प्रेमी भगीरथ सरकार को दो साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात से गिरफ्तार किया गया था। मामला कोर्ट में लंबित होने कारण उसे दमदम सेंट्रल जेल में रखा गया है।अक्सर भगीरथ के परिवार के सदस्य ही उससे मुलाकात करने आते थे। पर इस बार मंगलवार को विजिटर्स आवर में उसकी प्रेमिका मिलने पहुंची थी। उसने भगीरथ को एक पाउडर और दो तेल की शीशी दी। पर कैदी को देने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने जब उन सामानों की जांच की तो पाउडर के डिब्बे को देख उन्हें संदेह हुआ। क्योंकि डिब्बा बीच से कटा था, जिसे जोड़ा गया था। सुरक्षा कर्मियों ने डिब्बे को खोला, तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई जिसका वजन 300 से 350 ग्राम के करीब था। विजिटर्स खाते की जांच की गई, तो पता चला कि भगीरथ से मिलने पहुंची उसकी प्रेमिका ने ही उसे हेरोइन दी है। हालांकि जिस समय सामानों की जांच चल रही थी, भगीरथ की प्रेमिका उस समय जेल में ही थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह किसी कोने में छिप गई। हालांकि करीब आधे घंटे के प्रयास बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवती को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।जेल कर्मियों की मानें तो भगीरथ द्वारा जेल में मादक पदार्थों के कारोबार चलाए जाने की पहले ही सूचना मिल चुकी थी। लेकिन उसे मादक आपूर्ति करने वाले को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और कामयाबी भी मिली। गौरतलब हो कि बीते दिनों अमिताभ चौधरी नामक एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे अलीपुर सेंट्रल जेल के विचाराधीन कैदियों को 40 मोबाइल फोन, रंगदारी के रुपये, गांजा और शराब आदि आपूर्ति करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •