जाकिर अली
हुगली। हुगली जिले के बण्डेल में आज सुबह तब सनसनी फैल गयी जब स्थानीय लोगों ने इलाके के एक तालाब में एक युवती दीपा दास का शव पाया। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को घटना के बावद सूचित किया। पुलिस व लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बण्डेल के मानसपुर के कुलिपारा की निवासी दीपादास (17) शनिवार से ही लापता थी। उसे उसके परिजनों ने तमाम जगहों पर तलाश किया लेकिन दीपा दास नही मिली। आज सुबह जब दीपा की लाश मिली तो लोगों में सनसनी फैली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। दीपा की मौत कैसे हुई यह जाना नही जा सका है। वैसे कयासों का दौर शुरु हो गया है। दीपा की मौत हत्या है कि खुदकुशी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •