हुगली। राज्य में अगलगी जारी है। हुगली जिले के श्रीरामपुर में इएसआई अस्पताल के सामने स्थित दुकानों में आग लगने से तीन दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। दमकल के दो इंजन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक दुकान से धुंआ निकलते देखा। जब तक वे कुछ कर पाते तब तक आग फैल गई और बगल की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। खबर पाकर मौके पर दमकल के दो इंजन पहुंचे और आग को काबू में किया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से पहले कुछ लोग वहां खड़े होकर धूम्रपान कर रहे थे। बताया जा रहा की हो सकता है कि उक्त कारण से ही आग लगी हो।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •