आयोग ने दिया चुनावी प्रशिक्षण कार्य को बंद करने का निर्देश

कोलकाता। राज्य में सियासी माहौल एक अजीब रंग में नजर आ रहा है। पंचायत चुनाव पर फैसला अब कोर्ट के हाथ है। वहीं भाजपा नेता मुकुल राय के मास्टर स्ट्रोक के सामने राज्य चुनाव आयोग को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। आयोग ने तृणमूल सांसद व अधिवक्ता कल्याण बनर्जी का ई-मेल मिलने के बाद रातों-रात नामांकन की समय सीमा बढ़ाए जाने की अधिसूचना को रद्द कर पंचायत चुनाव की राह को जटिल कर दिया था। ठीक उसी तरह इस बार भी भाजपा नेता राय की एक चिट्ठी की बदौलत राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी प्रशिक्षण कार्य को बंद कर दिया है। इससे पंचायत चुनाव की परिस्थितियां और भी जटिल होती नजर आ रही हैं। दरअसल कलकत्ता हाईकोर्ट ने 16 अप्रैल तक राज्य के पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम जारी रखा था। इस मामले में राय ने आयोग का पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा रखा है। इसके बावजूद राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम जारी है। आयोग ने ऐसा कर अदालत के निर्देशों की अवमानना की है। जल्द से जल्द इस प्रशिक्षण कार्य को बंद नहीं किया गया तो हम कानूनी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे। पत्र के मिलते ही आयोग ने नोटिस जारी कर प्रशिक्षण कार्य को बंद करने का निर्देश दिया।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •