हावड़ा। उलूबेड़िया थाना के फकीरपाड़ा में छह नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह तेज गति से कोलाघाट जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उलूबेड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर उन्हें छोड़ दिया गया। प्लास्टिक की बाल्टी लदी वैन के पलट जाने से चारों तरफ बाल्टियां बिखर गईं। इस कारण करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर उलूबेड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि वैन की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •