हथियार सहित चार जलदस्यु गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन स्थित नदी में बारुईपुर पुलिस के स्पेशल अॉपरेशन ग्रुप और बांग्लादेश से लूट के लिए पहुंचे समुन्द्री डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बांग्लादेशी समुन्द्री डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास भारी मात्र में अाग्नेयास्त्र व गोलियां बरामद हुआ है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की देर रात सुदंरवन के जहरखाली इलाके में एक नाव पर सवार होकर बांग्लादेश से अपराधी लूट को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। गश्ती के दौरान जब पुलिस की नजर उन लोगों पर पड़ी तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गोलीबारी शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और सरेंडर करने को कहा। मारे जाने के भय से उन लोगों ने हथियार डाल दिया। इसके बाद उन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों से पूछताछ कर यह पता लगया जा रहा है कि अब तक भारतीय सीमा में कितनी बार घुसपैठ कर लूटपाट को अंजाम दिया है।बताते चलें कि सुंदरवन के जगंल से कई नदियों की शाका बहती है जो बांग्लादेश को जाती है। उन्हीं शाखा से बांग्लादेशी अपराधी सीमापार करते हैं और मछली पकड़ने या फिर घूमने गए पर्यटकों से लूटपाट करते हैं। इससे पहले सितम्बर माह में भी बांग्लादेश के चार समुन्द्री डकैतोें को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बरुईपुर थाना पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण चौबीस परगना के सुंदरवन में मातला नदी के किनारे बेनिपोली जंगल में छापा मारा और समुन्द्री डकैतोें को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।जबकि अक्टूबर माह में सुंदरवन में पुलिस ने समुन्द्री डकैतों द्वारा एक जहाज के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया था लेकिन इसके लिये पुलिस को उक्त डकैतों को से लोहा लेना पड़ा। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुंदरवन के झाड़खाली की है। जहां देर रात को उक्त घटना घटी थी। मिली जानकारी के अनुसार एक मालवाही पानी के जहाज पर समुन्द्री डकैत कब्जा करने के लिये जलमार्ग से आये और वह लोग जहाज पर कब्जा करने वाले ही थें कि पुलिस टीम द्वारा उक्त बांग्लादेशी समुन्द्री डकैतों को चुनौती थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •