पूर्व मेदिनीपुर ।बुधवार रात एक दम्पति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने भगवानपुर थाना के मोहम्मदपुर गांव से तृणमूल नेता पिंटू प्रधान और उसके दोस्त अशोक पाल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात पिंटू प्रधान और उसके समर्थकों ने दम्पति चन्दना और उसके पति पर हमला कर मारा-पीटा गया था। इसके बाद दम्पति ने थाने में उसी समय शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पाकर पुलिस ने पिंटू प्रधान और अशोक पाल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पिंटू प्रधान ने आरोपों से इनकार किया है। चन्दना दास ने बताया कि 16 मार्च को उसके पति शंकर माइति गांव में जलसा देखकर लौट रहे थे। उनकी एक दुकान है। इसी दौरान संजय बेरा ने उनसे सिगरेट लेने के लिए दुकान खोलने को कहा लेकिन उसने कहा कि दुकान की चाबी उनके पास नहीं है। इसके बाद उसने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद ग्राम प्रधान ने मामले को सुलझाया। इसके बाद पिंटू प्रधान के समर्थकों ने फिर बुधवार रात शंकर के घर पर हमला कर दिया। शंकर की ओर से शिकायत करने पुलिस ने पिंटू प्रधान और उसके दोस्त अशोक पाल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •