सुब्रत सामंत

कोलकाता। बेहला थाना इलाके के साहापुर मेन रोड और एसएन रॉय रोड के पास आज सुबह लगभग सात बजे पुलिस ने एक व्यक्ति रंजीत मलिक का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि रंजीत का शरीर एक रिक्शे पर पाया गया। उसे विद्यासागर अस्पताल लेजाने पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मृतक बेहाला का ही निवासी था। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आज रंजीत का शव एक रिक्शा पर पड़ा देखा। पुलिस ने सव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रंजीत शराब का सेवन अत्याधिक मात्रा में करता था। सोमवार की रात को स्थानीय लोगों ने देखा था कि वह अपने कुछ दोस्तो के साथ बैठकर शराब पी रहा है। चुकि रंजीत को लोग अक्सर इसी तरह से शराब का सेवन करते देखते थें इस लिये किसी उसपर विशेष तौर पर ध्यान नहीं दिया। रंजीत की मौत कैसे हुई है यह तो पोस्टमार्ट रिपोर्ट से ही पता चलेगा। पुलिस ने मामले में एक अस्वाभाविक मौत का माला दर्ज किया है। साथ ही मामले में कई लोगों से पूछताछ हो रही है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •