राज्य पुलिस भी सतर्क

कोलकाता।हिसिम केदला के रास्ते बंगाल का नक्सल दस्ताझुमरा रेंज में घुसपैठ की फिराक में है। इस सूचना के बादपुलिस और सीआरपीएफ मुस्तैद हो गई हैं। वहीं बंगाल पुलिसको भी सतर्क कर दिया गया है। साथ ही बंगाल व झारखण्डसीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कसमार,पेटरवार, पिंड्राजोरा पुलिस को खास सतर्कता बरतने का निर्देशदिया गया है। आईबी इनपुट के बाद नक्सल उन्मूलन के लिएपिछले दिनों पुरुलिया में बंगाल-झारखंड इंटर स्टेट पुलिस मीटहुई थी। इसके तत्काल बाद हेड क्र्वाटर डीएसपी अजय कुमारबंगाल से सटे बोकारो के घोर नक्सल क्षेत्र हिसिम, केदला,त्रियोनाला, शेवाती, चौरा का दौरा कर नक्सल गतिविधि काजायजा ले चुके हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार हार्डकोर नक्सलीसंतोष महतो लुगू की तराई में कैंप कर रहा है। सूत्रों की मानें तोबंगाल से आने वाले दस्ते को पुलिस व सीआरपीएफ से बचातेहुए झुमरा रेंज में प्रवेश कराने की फिराक में है। आशंका जताईजा रही है कि 27 सितंबर तक चलने वाले शहीदी सप्ताह केदौरान कोई घटना हो सकती है। बंगाल से झारखंड में प्रवेशकरने के लिए पेटरवार-गोला के बीच अवस्थित चरगी घाटीनक्सलियों का पुराना रूट है। बंगाल के नक्सली कसमार केहिसिम से घुसकर चरगी घाटी में प्रवेश कर लुगू पहुंचते हैं।झुमरा से बंगाल जाने में भी इसी रूट का इस्तेमाल किया जाताहै। एसपी वाईएस रमेश का कहना है कि यही रास्ता पारसनाथतक पहुंचता है। बोकारो पुलिस इस रूट पर सघन अभियान कीतैयारी में है। माना जा रहा है कि उक्त नक्सल दस्ता के दमन केलिये बंगाल पुलिस का भी सहयोग लिया जा सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •