पुरुलिया। सभी जानते हैं कि रेल हादसों में किस तरह से लोगों की मौते होती है। लेकिन रेल हादसे से जुड़ा एक ऐसा मामला राज्य के पुरुलिया का है, जिसके कारण सभी की आंखें फटी रह गयी। बता दें कि यहां एक महिला अपनी ही लापरवाही की वजह से एक तेज़ रफ्तार माल गाड़ी के नीचे आ गई थी। 56 डिब्बों वाली भारी भरकम माल गाड़ी महिला के ऊपर से गुज़री तो सभी ने यही उम्मीदें की थी कि महिला के शरीर के सैकड़ों टुकड़े ट्रैक पर इधर-उधर पड़े होंगे। लेकिन जब ट्रेन महिला के ऊपर से गुज़री तो वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि 56 डिब्बों वाली भारी-भरकम माल गाड़ी महिला के ऊपर से गुज़र जाने के बाद भी उसकी जान पर कोई आफत नहीं आई। इतने बड़े हादसे के बाद भी महिला को सिर्फ दो-चार मामूली खंरोच ही आई हैं। महिला का नाम हिमानी मांझी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 45 साल की यह महिला पटरियों को लापरवाही से पार कर रही थी। तभी उसके पैर किसी चीज़ में उलझ गए और महिला वहीं गिर गई। बाद में महिला ने पुलिस से बताया कि वह निमटांड में रहती है और टाटानगर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी। मामूली चोट के बाद डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे छुट्टी दे दी।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •