मुख्यमंत्री ने दी कांग्रेस को स्थापना दिवस पर बधाई

कोलकाता। सियासत में कब क्या हो कोई नहीं बता सकता है। राजनीति में कब कौन किसके गले लगेगा और कब कौन किसका पैर खिंचेगा यह तो राजनीति के दिग्गज भी नहीं जानते हैं। कांग्रेस को हमेशा कोसने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दिया है।ऐसे में कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस की बीच दूरियां कम हुई हैं। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी ने एक सवांददाता सम्मलेन किया था। नोटबंदी के खिलाफ दोनों दलों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की थी। इसके बाद बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के सभी सदस्यों को बधाई दी। गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस मनाया गया। बुधवार के दिन सुबह 10.55 बजे के करीब ममता ने अपने ट्वीट में लिखा कि 132वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •