कोलकाता। महानगर कोलकाता में अगलगी का क्रम थमा नहीं है। बेलेघाटा स्थित होमियोपैथी दवा के एक गोदम में आग लगने के कारण अफरा तफरी मचने का साथ ही लोगों में दहशत भी फैली। दमकल सूत्रों ने बताया कि अगलगी की घटना देर रात बेलेघाटा के खुदागंज रोड की है। जहां होमियोपैथी दवा के एक गोदम में अचानक ही आग लग गयी। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल की 14 इंजनों द्वारा आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन गोदाम जलकर राख हो गया। दमकल का काहना है कि गोदाम में कापा मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रहने के कारण आघ भीषण हुई। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि गोदाम में अग्निशमन के उपायों के नहीं होने का मामला सामने आया है। दमकल द्वारा इसकी जांच की जा रही है। ज्ञात रहें कि अभी 19 जनवरी को ही महानगर के तिलजला में एक रबर फैक्ट्री में आग लगी थी। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •