चौबीस घंटे के बाद  नहीं हुई गिरफ्तारी

कोलकाता। जोड़ासांकू के कोल्हूटोला में वृद्ध व्यवसायी खुर्शीद आलम की हत्या के मामले में चौबीस घंटे बित जाने के बाद भी पुलिस किसी की गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यानी पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है।  जबकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही उक्त घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सोमवार को डीसी (सेंट्रल) अखिलेश चतुर्वेदी से बात करने पर उन्होंने स्वीकारा की पुलिस द्वारा अभीतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है उससे लग रहा है कि किन्हीं पेशेवर अपराधियों ने वृद्ध का गला रेता है।

सोमवार को भी कोल्हू टोला में उक्त घटना की चर्चा आम रही। यहां के दुकानदारों को घटना पर ही बात करते सुना जा सकता है। कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या की वारदात को बिहार के निवासी किराये के अपराधियों ने ही अंजाम दिया हो। हो सकता है कि बिहार के दरभंगा जिले के निवासी उक्त वृद्ध व्यवसायी के सम्पति विवाद ही हत्या का कारण बना हो। कयास लगाये जा रहे है कि खुर्शीद घटना से पहले शायद किसी का इंतजार कर रहें थें। संभव है कि उक्त व्यवसायी के किसी करीबी ने उन्हें फोन किया था कि वह आ रहा है।

पुलिस का कहना है कि बिस्तर में पड़े शव के पास से तकिये का एक खोल उन्हें खून से सना मिला है। माना जा रहा है कि कातिल ने कत्ल करने के बाद इस तकिये के खोल से हाथ व धारदार हथियार को साफ किया।  वहीं खबर पाकर खोजी कुत्ते के साथ वहां पहुंचे लालबाजार के होमेशाइड विभाग की टीम के अधिकारी बताते हैं कि घटनास्थल का दौरा करने के बाद खोजी कुत्ते को लेकर बाहर निकला गया। इस दौरान खोजी कुत्ता भागते हुए पोद्दार कोर्ट की तरफ गया और उसी रास्ते में जाकर रुक गया। आशंका लगायी जा रही है कि कातिल पोद्दार कोर्ट के रास्ते भागा होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •