bhawani2

मृतका सुनंदा गांगोपाध्याय का वोंटर आईडी सभी फोटो – पुषन चक्रवर्ती

वारदात में शक की सूईं एक प्रमोटर पर

पहले भी की गई थी सुनंदा को अगवा की कोशिश

कोलकाता। महानगर कोलकाता के जोड़ासांकू में वृद्धव्यवसायी खुर्शीद आलम हत्याकांड के 24 घंटे भी नहीं बिते थे कि फिर उक्त तरह की एक घटना के घटने से महानगर के वृद्ध लोगों के सुरक्षा पर ही सवाल खड़ा हो गया है। भवानीपुर थाना इलाके के बकुलतला रोड स्थित एक गैर सरकारी स्कूल की संचालिका स्वंय सेविका वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय की हत्या से महानगर में जहां सनसनी फैल गई है वहीं घटना से महानगर में कथित प्रमोटर राज पर भी सवाल उठने लगे है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय को सोमवार के सुबह को उसके दो तला के मकान के बाथरुम के पास के नाली के समीप एक बच्चे ने सबसे पहले मृत पाया तो स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। उक्त बच्चा सुनंदा के यहां पढ़ने जाता था। वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय चेतना नाम के एक संस्था चलाती थी औऱ उक्त माध्यम से गरीब बच्चो को पढ़ाती थी।

bhawani3

फोटो- पुषन चक्रवर्ती

भवानीपुर पुलिस का प्राथमिक जांच में मानना है कि वृद्धा की हत्या की गई है। उक्त वारदात को किन लोगों  किन कारणों से अंजाम दिया है उक्त सवाल के जवाब खबर लिखे जाने क पुलिस के पास नहीं था। अलबत्ता पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उक्त कथित प्रमोटर से पूछताछ करेगी जो मामले में संदिग्ध है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का मानना है कि कुछ समय पहले एक प्रमोटर के इशारे पर वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय को अगवा करने की कोशिश की गई था।  वृद्धा ने मामले की शिकायत भी पुलिस से की थी लेकिन मामला तब रफादफा कर दिया गया था। आरोप उछाले जा रहें हैं कि उक्त हत्याकांड के पिछे प्रमोटर राज कारण हो सकता है। कारण एक प्रमोटर वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय पर उक्त जगह को बेचने के लिये दबाव दिया जा रहा था जिसमें वह रह कर स्कूल चलाती थी। तमाम प्रश्न करने के  बाद भी पुलिस मामले पर मौन का रास्ता ही अपना रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और पुलिस कथित तौर पर मामले की जांच कर रही है। जबिक कुछ स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ दिन तक मीडिया के कारण पुलिस सक्रिय रहेगी लेकिन हो सकता है कि उक्त मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाय।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •