हलदिया ऑनर किलिंग मामला

हलदिया। ऑनर किलिंग के मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिले की पुलिस उस व्यक्ति को तलाश रही है जो दसवीं के छात्र सोमेन माइती व उसकी छात्र प्रेमिका को पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि पेशे से गृह शिक्षक बुद्धदेव मंडल को पुलिस तलाश रही है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मंडल ने ही छात्रा के घर वालों को सोमेन को फोन कर बुलाने की तरकीब बताई थी। इसके बाद ही सोमेन को उसकी प्रेमिका के माता-पिता ने घर बुला कर हत्या की।

ज्ञात रहे कि बिते दिनों  पूर्व मेदिनीपुर के हलदिया के चकदीपा में कक्षा दसवीं के एक छात्र सोमेन माइती की हत्या इसलिये कर दी गई क्यों कि वह उक्त इलाके के निवासी एक लड़की से प्रेम करता था। मामले में पुलिस ने लड़की के आरोपी पिता शंकर दलुई व मां को रविवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सोमेन को दलुई दम्पति के द्वारा फोन कर बुलाया गया था। आरोप है कि जब सोमेन अपनी प्रेमिका के परिजनों के बुलाने पर चकदीपा पहुंचा तो उसके उपर हमला कर दिया गया औऱ उसे पहले जमकर पीटा गया। आरोप लगाया जा रहा है कि जब सोमेन बेहोश हो गया तो धारदार हथियार से उसका गला काट दिया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •