कोलकाता। तीन सीटों के बाद इसी महीने की 30 तारीख को राज्य की 4 और सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में पूजा के जश्न के बीच ही हर राजनीतिक दल उपचुनाव पर काम कर रहा है। इसी बीच राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।टीएमसी की उक्त सूची में सांसद देव, मिमी चक्रवर्ती, विधायक जून मालिया, राज चक्रवर्ती और सोहम चक्रवर्ती शामिल हैं। इस सूची में तृणमूल युवा कांग्रेस की सचिव सायनी घोष और अभिनेत्री सायंतिका बंद्योपाध्याय भी शामिल हैं।तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रकाशित सूची में सबसे ऊपर पार्टी की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। उनके अलावा, पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, महासचिव पार्थ चटर्जी, पार्टी के राज्य सचिव सुब्रत बक्शी, सुब्रत मुखर्जी, सौगत राय, फिरहाद हकीम, कुणाल घोष और मनोज तिवारी समेत अन्य कई लोगों के नाम शामिल हैं।राज्य की चार विधानसभा सीटों- दीनहाटा, शांतिपुर, गोसाबा और खड़दह में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। खड़दह निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर अन्य तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानीय नेतृत्व पर जोर देते हुए उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है। जन प्रतिनिधित्व की लड़ाई में तृणमूल सुप्रीमो ने स्थानीय नेताओं को आगे रखा है। हालांकि उनके समर्थन में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी हर केंद्र में जाकर अपनी तरफ से वोट के लिए प्रचार करेंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •