ठण्ड के मौसम में 501 लोगो को मच्छरदानी वितरण

जयदीप यादव 

कोलकाता। maheshtalla bjp6aयह बताने की जरुरत नहीं है कि इस राज्य में डेंगू किस कदर कहर ढा रहा है। ऐसे में हमे आज इस ठण्ड के मौसम में कम्बल नहीं मच्छरदानी का वितरण करना पड़ रहा है। कम से कम लोग यमराज स्वारुप हो चुके डेंगू से तो अपना बचाव कर सकेगें। उक्त बात आज भारतीय जनता पार्टी हावड़ा सदर युवा मोर्चा के महा सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कही। वह भारतीय जनता पार्टी महेशतल्ला वार्ड 1 के द्वारा पूर्व पीएम व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के उपलक्ष में कार्यक्रमों की श्रृंखला की कड़ी में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में बोल रहें थें। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  के अटल अंदाज में काव्य विधा के लहजे में कहा कि ‘दंगों से कही ज्यादा हमे मच्छरों ने मारे हैं’। m333उन्होंने कहा कि आज का यह मच्छरदानी वितरण तृणमूल को बोर्ड पर करारा तमाचा ही नहीं है वरन व्यवस्था की पोल खोलने के लिये काफी है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में जब-जब सत्ता के समर्थकों ने मुझे  ठोंका तब तब मेरा विकास होता गया। भाई हमलोग तो सबका साथ सबका विकास में ही तो विस्वास करते हैं। वहीं प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा केउपाध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि आज समय राजनीति का नहीं है लेकिन सच है कि इस राज्य में डेंगू से न जाने कितने लोग परलोग गमन कर गये। maheshtalla bjp3इससे जाहिर होता है कि राज्य के हालात क्या है। महेशतल्ला मंडल के महा सचिव भगवान जी झा ने कहा कि इस कार्यक्रम में 501 जरूरत मंद लोगो को मच्छरदानी दिया गया।इस कार्यक्रम में इरशाद अहमद, महेशतल्ला मंडल के अध्यक्ष तापस पाल,महामंत्री प्रदीप शर्मा, सचिव चंद्राणी झा,वार्ड 1 के अध्यक्ष शम्भू साव के अलावा नंदन झा,अनिल चौधरी, पंकज गुप्ता, राहुल शुक्ला,अमित प्रसाद,अमित धानुक,राजेश राय,चंदन यादव आदी मौजूद रहें।maheshtalla bjp5

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •