वाटगंज से गिरफ्तार युवक से पूछताछ पर चला अभियान

कोलकाता। देशभर में नकली नोट खपाने वाले सौदागर इलाहाबाद के करेली के निकले। पौने दो लाख के नकली नोट के साथ कोलकाता क्राइम ब्रांच ने एक युवक को कोलकाता में गिरफ्तार किया व उसकी निशानदेही पर करेली में दबिश देकर उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के घर से नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज और लैपटाप आदि बरामद हुआ है। दोनों आरोपित इलाहाबाद के हैं। क्राइम ब्रांच उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता लौट गई।कोलकाता के वाटगंज थानाक्षेत्र के कार्ल मार्क्स सरणी इलाके में गत चार दिसम्बर की रात इलाहाबाद निवासी मोहम्मद माजिद को पौने दो लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 100 और 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। माजिद किसी को नकली नोट सप्लाई करने पहुंचा था। कोलकाता क्राइम ब्रांच ने माजिद से गहन पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी करेली निवासी वसीम के बारे में जानकारी दी। कोलकाता क्राइम ब्रांच माजिद को लेकर करेली पहुंची। करेली पुलिस की मदद से कोलकाता क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद माजिद की निशानदेही पर जीटीबी नगर निवासी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से काफी आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया जो नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए जाता है। क्राइम ब्रांच दोनों आरोपितों को ले गई।मोहम्मद वसीम इस धंधे में कब से जुड़ा था, उसे नोट छापने के लिए किसने कागज दिया था, मोहम्मद माजिद से दोस्ती कैसे हुई, इन सवालों का जवाब करेली पुलिस के पास भी नहीं है। करेली पुलिस का कहना है कि कोलकाता क्राइम ब्रांच जांच के बाद ही इसका खुलासा करेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •