मृतक हत्या सह कई अपराधिक मामलों के आरोपी थें

मालदा। एक बार फिर उत्तेजित भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लिया और दो कथित कुख्यात बदमाशों को पीटकर मार डाला। पुलिस व लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मालदा जिले के कालियाचक स्थित सुजापुर के मास्टरपाड़ा में देर रात की है। मृतकों के नाम सरीफुल शेख (41) व तारीकुल शेख (39) है। दोनों सगे भाई बताये जा रहें है। प्राथमिक जांच में दोनों मृतकों की शिनाख्त कुख्यात बदमाशों को तौर पर बतायी जा रही है। दोनों हत्या सह कई अपराधिक मामलों के आरोपी थें। पुलिस ने उक्त दोनों शवों को आज सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सरीफुल शेख को एक माह पहले पुलिस ने सुजापुर में एक डाक्टर को गोली मारकर हत्या करने के मामले में भी गिरफ्तार किया था। गुरुवार को ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। सरीफुल शेख व तारीकुल शेख मास्टरपाडा़ में देर रात को तब आये जब एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि तभी नशे में धुत्त दोनों भाईयों ने स्थानीय लोगों को धमकाना शुरु किया कि स्थानीय लोगों ने डाक्टर की हत्या में उनका नाम पुलिस को बताया था इसलिये लोगों को इसका परिणाम भुगतना होगा। लोगों ने दोनों बदमाशों को समझाना चाहा लेकिन वह लोग नहीं माने। आरोप है कि उक्त बदमाशों ने स्थानीय लोगों पर जैसे ही रिवाल्वर निकलकर फायरिंग करने की कोशिश की स्थानीय लोगों ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया और पीटने लगे। किसी तरह से दोनों बदमाश लोगों की गिरफ्त से भागे और इलाके के एक घर में घुस गये लेकिन उत्तेजित भीड़ ने दोनों पर हमला बोल दिया और फिर लोगों ने फावड़े से वार कर दोनों कुख्यात बदमाशों की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इसमे संदह नहीं है कि दोनों बदमाश कुख्यात नहीं थें लेकिम माले की जांच की जा रही है और कानून हाथ में लोने वालों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •