सिलीगुड़ी। राज्य के सिलीगुड़ी के कुरसेओंग सब डिविजन में रोहिणी के पास एक कार फिसलकर तीन सौ फीट खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उनके नौ साथी घायल हो गये हैं। कुरसेओंग के थाना प्रभारी परिजात सरकार ने आज यहां बताया कि एक सेमिनार में शामिल होने के बाद डाक विभाग के कर्मचारी छुट्टी मनाने के लिए दार्जलिंग जा रहे थे तभी रास्ते में कल रात यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि कार में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। कार में सवार डाक विभाग सभी कर्मचारी कोलकाता के रहने वाले थे। मृतक की पहचान तपन दास (50) के रूप में हुई है। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •