हावड़ा। राज्य में सड़क हादसों का क्रम थमा नहीं है। बरन कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के लिये काम करने वाले एक पुलिस कर्मी ही सड़क हादसे की बलि चढ़ गया।  राज्य के  हावड़ा में आज एक वैन और ट्रक के बीच टक्कर से पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना तड़के उस समय हुई जब पुलिस जवान अमरजीत सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बेलूर से लौट रहे थे। कारण अमरजीत को रामकृष्ण मठ एवं मिशन के प्रमुख स्वामी आत्मास्थानंद महाराज के निधन के बाद वहां तैनात किया गया था। काम समाप्त के बाद अमरजीत  वापस लौट रहें थें कि  हावड़ा में फोरशोर रोड में नेपाली पट्टी इलाके में एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में अमरजीत की मौत हो गयी। आसनसोल के निवासी अमरजीत हावड़ा को मंदिरतला में अपनी पत्नी व दो संतान के साथ रह रहें थें। घाटना केै बाद वाहन चालक फरार है उसे तलाशा जा रहा है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •