कोलकाता|महानगर में अगलगी का क्रम थमा नहीं है।  कोलकाता नगर निगम कार्यालय के नजदीक एक फास्ट फूड रेस्तरां में गुरुवार को अचानक लग गई। हालांकि हादसे में कोई हाताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।आज सुबह शहर के कोलकाता नगर निगम के कार्यालय के पास न्यू मार्केट क्षेत्र के एक रेस्तरां में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा आग की घटना लगभग 10.25 बजे की है। आग लगने के तुरंत बाद दमकल के चार इंजन घटनास्थल पर पहुंची व आग पर नियंत्रण कर लिया। प्राथमिक तौर पर आग का कारण  रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट माना जा रहा है। लेकिन अबी कुछ कहना जल्दी बाजी होगी। घटना में किसी के हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं है। ज्ञात हो कि हावड़ा ब्रिज के समीप स्टैंड बैंक रोड के निकट आरमेनियम घाट में मंगलवार रात एक बंद गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया था।दमकल की 20 गाड़ियां आग पर नियंत्रण किया था।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •