कोलकाता। भले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोधी उन्हें चाहें जो कहें, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किन्हीं दुखद घटना पर व्यथित होंती हैं। उन्होंने बुधवार को लंदन में एक 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में फंसे लोगों की सुरक्षा की कामना की।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “लंदन की एक इमारत में भीषण आग की खबर देखी। हम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सभी सुरक्षित रहें।” अधिकारियों ने बताया कि लंदन में बुधवार को एक 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इमारत की दूसरी मंजिल से ऊपरी मंजिल तक फैल गईं।दमकल विभाग के कर्मचारी पश्चिमी लंदन में स्थित इमारत में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्विटर पर दिए एक बयान में इसे एक ‘बड़ी घटना’ करार दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •