लोगों के हत्थें चढ़ा एक बदमाश
अपराधिक तत्वों की बाइक आग के हवाले की

कोलकाता। राज्य में अपराधिक तत्वों के मनोबल किस तरह से बढ़े हुए है इसका प्रमाण उक्त घटना से पता चल सकता है है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाशों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने उक्त महिला के पति के सिर पर रिवाल्वर रखा व फिर दहशत फैलाकर घटना को अंजाम दिया। घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर के रसपुंज स्थित गाजीरहाट में देर रात की है। उक्त घटना के दौरान ही स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम दे रहें दो बदमाशों को दबोचने की कोशिश की तो एक बदमाश भाग गया लेकिन एक बदमाश पिकलु प्रमाणिक लोगों के हत्थें चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गये बदमाश को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने उक्त बदमाश पिकलु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले के आरोपी एक और बदमाश निताइ सरदार की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता महिला देर रात अपने पति के साथ अपने घर में सो रही थी। तभी दोनों बदमाश हथियार के दम पर घर में प्रवेश कर गये व वारदात को अंजाम दिया। वैसे पुलिस सूत्रों का ही कहना है कि मामले की जांच की जा रही है,होसकता है कि मामले में पुलिस को कोई और जानकारी भी हाथ लगे।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •