कहा, ब्रिगेड महारैली से बजेगा भाजपा की विदाई का घंटा

कोलकाता। ब्रिगेड महारैली से भाजपा की विदाई की घंटा बजेगा। जनता की सरकार वाली तृणमूल की इस महारैली में रिकॉर्ड संख्या में लोग आएंगे। इसे देखकर भाजपा का मुंह बंद हो जाएगा। उक्त बात आज तृणमूल के कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कही। उन्होंने दावा किया कि एक दिन बाद 19 जनवरी को है, जिसमें देशभर के सभी बड़े विपक्षी नेता शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने दावा किया कि महारैली से भाजपा की विदाई की घंटी बजेगी। पार्थ ने कहा कि पश्चिम बंगाल से 92 वर्ष पुराने बामफ्रंट को तृणमूल कांग्रेस ने खत्म किया था और अब भाजपा की बारी है। 19 जनवरी के मंच से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान होगा और बड़ी संख्या में लोग इसका समर्थन करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को हटाने के लिए महारैली करने का निर्णय लिया है, जबकि प्रदेश में भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है। लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल की ओर से प्रस्तावित रैली तृणमूल कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। चटर्जी ने कहा कि पार्टी की इस महारैली में रिकॉर्ड संख्या में लोग आएंगे। पार्थ चटर्जी ने कहा कि विगत पांच वर्षों में भाजपा के उत्पात से जनता ऊब चुकी है और हर हाल में देश भर से इसकी विदाई सुनिश्चित करना चाहती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका नेतृत्व करेंगी और पश्चिम बंगाल समेत देशभर से भाजपा को उखाड़ फेंकने में तृणमूल की भूमिका सबसे बड़ी होगी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के इस दावे का भाजपा ने जवाब देने में देरी नहीं की। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 41 वर्ष पहले कोलकाता के इसी ब्रिगेड परेड मैदान में तत्कालीन मोर्चा नेता ज्योति बसु ने ब्रिगेड का सर्कस किया था और अब ममता बनर्जी भी उसी तरह की सर्कस करने जा रही हैं। इसका कोई लाभ होने वाला नहीं है। लोग तृणमूल से ऊब चुके हैं और राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा सत्ता का विकल्प बनकर उभरी है और लोग निश्चित तौर पर ममता को हटाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से ममता बनर्जी भले ही भाजपा को हटाने का दावा कर रही हैं लेकिन विपक्ष के उनके साथ ही एक-एक करके साथ छोड़ गए हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी की रैली में आने से इन्कार कर दिया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •