भवन के चार तल्ले के छत से धक्का देने का आरोप

मृतका की सास व जेठानी फरार

कोलकाता। महानगर कोलकाता के बेहला स्थित सरसोना थाना इलाके में दहेज के लिये एक गृह वधु ऋचा की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बेहला के चौरस्ता इलाके की है। पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों मृतका के पति राहुल व ससुर को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में आरोपी मृतका की जेठानी व सास घटना के बाद से फरार है। पुलिस दोनों को तलाश रही है। आरोप है कि  उक्त लोगों ने अतिरिक्त दहेज के कारण गृहवधू ऋचा को छत से धक्का देकर उसकी हत्या की।
बताया जा रहा है कि पेशे से चार्टड एकाउंटेट राहुल के साथ ऋचा का विवाह वर्ष बिगत 5 दिसम्बर को हुआ था। इसके बाद से ही ऋचा पर ज्यादा दहेज के लिये उसका शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को ऋचा अपने ससुराल के चार तल्ले के इमारत की छत से गिरकर घायल हो गई। फोन द्वारा घटना की जानकारी पाकर ऋचा के मयके वाले उसके ससुराल आये। ऋचा के मयके वालों का आरोप है कि बूरी तरह से घायल होने के बाद भी ऋचा को उसके ससुराल वालों ने अस्पताल नहीं भेजा था। ऐसे में उनलोगों को ऋचा को दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ति कराना पड़ा। इलाजरत ऋचा की मौत अस्पताल में होने के बाद उसके ससुराल वाले ऋचा के शव लेने के लिये नहीं आये और ना ही उन्होंने ऋचा का अंतिम संस्कार किया। बरन मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये। मृतका के मयके वालों ने ऋचा के ससुराल के चार लोगों के खिलाफ ऋचा की हत्या सुनियोजित तौर पर करने का आरोप लगाया है और सरसोना थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •