जारी रहेगा बम व हथियार जब्ती अभियान

बीरभूम। जिला पुलिस नेलाभपुर के कुसुमगरिया गांव बमों से भरा दो ड्रम बरामद किया है।  ग्रामीणों ने एक स्थानीय मैदान में उक्त ड्रम तब देखा जब वे वहां काम कर रहे थे और जल्द ही इस मामले की सूचना स्थानीय पंचायत सदस्यों को दी। मौके का निरीक्षण करने के बाद, पंचायत सदस्यों ने मामले की जांच के लिए पुलिस को फोन किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ स्थानीय अराजक तत्वों  ने इन बमों को ड्रम के अंदर रखा था। उल्लेखनिय है कि यह चौथी ऐसी घटना है जहां हाल ही में क्षेत्र में देसी बम पाए गए।
बीरभूम जिला पुलिस ने अवैध हथियारों और गोला-बारूद को बरामद करने के लिये अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सतर्कता बढ़ाने के लिए जिला समीक्षा बैठक में हाल ही में कड़ीर चेतावनी दी थी और विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में बम निर्माण पर रोष व्यक्त किया था। इसके बाद से ही  जिला पुलिस ने हाल ही में कंकरतला में क्रूड बम से भरा चार कंटेनर और हथियार रैक के प्रमुख आरोपी शेख यार मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक एन एस सुधीर कुमार ने  संकेत दिया था कि अभियन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने बीरभूम पुलिस को जिले में सभी “हथियारों और बम बनाने वाली इकाइयों” को बंद करने को कहा था। बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के दौरान, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया ताकि कानून और व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा था, “सभी बम फैक्ट्रियों को बंद करो, सभी अवैध हथियार बरामद करें। हम किसी को यहां परेशान करने की इजाजत नहीं देंगे। पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी होगी।”
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •