पोर्ट अंचल में नहीं थमा सड़क हादसों का कारवां

कोलकाता।Breaking-News- new महानगर सह राज्य भर में सड़क हादसों का क्रम जारी है। फिर एक सड़क हादसे में एक बच्चा मोहम्मद शाहिद (6)  की मौत हो गई है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घटना पोर्ट अंचल स्थित खिदिरपुर के फैंसी मार्केट के पास फुटपाथ की है। जहां तेज रफ्तार में एक एक ट्रेलर ने एक छह वर्षीय बच्चे को रौंद दिया वहीँ उक्त हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना देर रात दो बजे की है। दो ट्रेलरों की आपसी होड़ में एक ट्रेलर का नियंत्रण खो गया व ट्रेलर फुटपाथ पर चढ़ गई। उक्त घटना में फुटपाथ पर सो रहें चार लोंग ट्रेलर के नीचे आ गये।नींद में बेखबर मोहम्मद शाहिद ट्रेलर के नीचे अटक गया जबतक उसे स्थानीय लोगों ने निकला तबतक उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। शाहिद को मौमिनपुर अस्पताल ले जाने पर उसे डाक्टरों ने भी मृत करार दिया। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ति किया गया है। घटना के बाद लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रेलर के चालक को गिरफ्तार किया है। उक्त घटना से लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोर्ट उक्त तरह की घटना कोई नई बात नही है। यहां की सड़कों पर बेकाबू वाहनों द्वारा निरीह लोगों को मौत परोसने का क्रम चलता ही रहता है। तमाम विरोध के बाद बी पुलिस व स्थानीय नेता खामोश ही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •