हावड़ा। धूलागढ़ हिंसा की खबर सोशल मीडिया का जरीये देश भर में फैल गया है। उक्त गटना पर तमाम तरह की चर्चा भी हो रही है। ऐसे में हावडा जिले के धूलागढ़ में विगत कुछ दिनों के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पों से क्षुब्ध मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्थानीय विधायक व सांसद को तलब किया है। मुख्यमंत्री ने हावडा के सांसद प्रसून बनर्जी तथा सांकराईल की विधायक शीतल सरदार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी के साथ मिलने बुलाया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सांसद व विधायक से धूलागढ़ में हालात बिगड़ने की वजह तथा उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में विवरण तलब कर सकती हैं। धूलागढ़ में दो समुदायों के बीच विगत चार दिनों तक चले हिंसक झडपों के बाद इलाके में निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि एक वर्ग के धार्मिक जुलूस के बाद से राज्य के कई इलाकों में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा की वजह से तनाव का माहौल है। वैसे मामले पर कुछ जानकारों का कहना है कि राज्य के हालात बिगड़ रहें हैं और कहीं स्थिति और बदत्तर नहीं हो जाये। खैर देखना है कि सांसद और विधायक क्या सफाई पेश करते हैं।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •