कोलकाता। महानगर कोलकाता में अगलगी का क्रम जारी है। महानगर कोलकाता के मल्लिकबाजार स्थित एक रेस्तरां में भीषण आग गई जानकारी के अनुसार आग लगने से रेस्तरां का बड़ा हिस्सा जल कर खाक हो गया है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।खबर के लिखे जाने तक दमकल की तीन गाड़ियां पहले से ही मौके पर काम कर रही थी। हालकि सभी ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि आग किचन में खाना बनाते वक्त लगी और पूरे रेस्तरां में फैल गयी। पूरे इलाके को डिस्कनेक्ट कर दिया गया है। किसी भी तरह से आग को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरती जा रही है। दमकल सूत्रों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगते ही पूरा इलाका काले धुएं से भर गया। ऐसे में दमकल कर्मचाचरियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मसक्कत करनी पड़ रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •