कोलकाता। केन्द्र की बीजेपी सरकार द्वारा लिया गया 500और 1,000 रपए के पुराने नोटों का चलन बंद करने का फैसला एक साहसिक कदम है और लोगों को इसे लेकर अपने नकारात्मक विचार छोड़ देने चाहिए। उक्त बात आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कही। वह एसोचेम के कोलाकाता कार्यालय की आधारशिला रखने के मौके पर बोल रहें थें। उन्होंने  कहा, ‘‘सरकार द्वारा की गयी नोटबंदी की पहल भ्रष्टाचार एवं काले धन की समस्या को जड़ से उखाड़ने की दिशा में उठाया गया एक साहसिक कदम है।’’ त्रिपाठी ने कहा कि इस कदम से महंगाई कम करने में और विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को इसके बारे में नकारात्मक विचार छोड़ देने चाहिए। अगर हम सफल हुए तो इससे अर्थव्यवस्था में सतत विकास आएगा।’’ नोटबंदी पर त्रिपाठी की टिप्पणी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विचारों के ठीक उलट है जो इस कदम का खुलकर विरोध कर रही हंै। ममता का कहना है कि इससे आम लोगोंको काफी दिक्कतें हो रही हैं और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की भी सराहना की और कहा कि इससे कोलकाता दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के करीब आ जाएगा और शहर एक बार फिर अपना पिछला गौरव हासिल कर लेगा। एसोचेम के अध्यक्ष सुनील कनोरिया के अनुसार एसोचेम साल्ट लेक इलाके में अपनी खुद की इमारत का निर्माण करेगा।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •