सांसद सहित भाजपाइयों ने किया तर्पण

जाकिर अली
हुगली। महालया के अवसर पर राज्य भर में लाखों लोगों ने गंगाघाटों व तालाबों में ‘तर्पण’ किया। हालांकि, इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव, अधिमास के कारण एक महीने बाद शुरू होगा। कोविड-19 महामारी के बीच राज्यभर में लाखों लोगों ने हुगली और अन्य नदियों तथा जलाशयों के किनारे अपने पुरखों का तर्पण किया।हुगली जिले के अलग-अलग हिस्सों में हजारों की संख्या में लोग आए गंगा घाटों पर तर्पण किया। हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी ने चुंचुड़ा के जोड़ा घाट पर तर्पण अर्पित की और सभी लोगों के साथ ही पीएम मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की। भाजपा के कर्मी समर्थकों के साथ तर्पण के बाद सांसद लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि त्रिपुरा के भाजपा विधायक कल अपना सिर मुंडवाकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की मौका खोजा ताकि उन्हें भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्य करने का मौका मिलेगा। सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 2024 में प्रधानमंत्री बनने का सपना सपना ही रहेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले लाभ के लिए तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोग जितनी जल्द पार्टी छोड़कर चले जाएंगे भाजपा के लिए उतना ही अच्छा होगा।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना के संबंध में सांसद लाॅकेट चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर नाटक कर रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद जिस प्रकार से बंगाल में राजनीतिक हिंसा हुई है, इसमें भाजपा के 51 लोग मारे गए हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •