हावडा । पुलिस ने एक गृहवधू की मौत के मामे ले में मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।हावड़ा के उलुबेडिया में रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई थी।  हलांकि गृहवधू की मौत के रहस्य गहराता जा रहा है। जादवपुर विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा रह चुकी मीता मंडल की विजयादशमी की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गौरतलब है कि दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर की रहने वाली मीता की शादी हावड़ा के उलुबेडिया इलाके के कुशबेडिया में हुई थी। विजयादशमी की सुबह उसका पति राना उसे लहुलुहान हालत में फुलेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा। मीता की हालत देख कर चिकित्सकों को संदेह हुआ क्योंकि उसके शरीर पर जख्मों के कई निशान थे। चिकित्सकों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनो से पूछताछ की जा रही है। उधर, जादवपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा मीता की रहस्यमय मौत को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •