कुकर्म के बाद हत्या की आशंका

तंत्र साधना भी हो सकता है वारदात का कारण

कोलकाता। राज्य के दो अलग जगहों से  दो महिलाओं का कटा सिर मिलने के कारण सनसनी फैल गई है। पुलिस व लोगों ने बताया कि मेदिनीपुर के तमलुक के गड़किला ग्राम से एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली तो इस घटना के बाद ही नंदीग्राम से भी एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से तमाम तरह की चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाों की लाश नग्न अवस्था में मिली है। पुलिस का कहना है दोनों मामलों से लग रहा है कि उक्त महिलाओं की हत्या कहीं और कर शव को फेंका गया है। एक महिला का शव पान बागान से मिला तो दुसरे का झाड़ियों में फेंके गये एक बोरे से। तमलुक से जिस महिला का शव मिला था उक्त शव के पास से मिट्टी की हाड़ी व फूल भी पाये गये हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता हैै कि उक्त महिलाओं के साथ कुकर्म किया गया हो और फिर उनकी हत्या। वहीं पुलिस का कहना है कि तमलुक से जिस महिला का शव मिला था उक्त शव के पास से मिट्टी की हाड़ी व फूल भी मिले हैं ऐसे में तंत्र-मंत्र जैसे क्रियाक्रम के तहत की गई हत्या की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस उक्त दोनों महिलाओं की शिनाख्ती के लिये तमाम थानाओं में घटना की सूचना भेजी गई है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •