धी के साथ उसके दो दोस्त भी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने काटा 1662 बाइक चालको का चलान
किये गये 163 बाइको को जब्त

जाकिर अली
कोलकाता। महानगर में पुलिस द्वारा मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस तब हैरत में पड़ गई जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय राज्य के नामचीन गायक शिलाजीत मजूमदार के बेटे के पास स अवैध गांजा बरामद किया। आखिर कर पुलिस ने गायक शिलाजीत मजूमदार के बेटे धी मजूमदार (23) को गांजा के साथ गिरफ्तार करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि धी के साथ उसके दो अन्य दोस्तों करण पंचाल (25) और प्रियम पंचाल (22) को भी पकड़ा गया है। इन तीनों को रीजेंट पार्क थाना इलाके की पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि देर रात नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। तभी शुक्रवार की रात 1:10 बजे के करीब पुलिस की नजर एक संदिग्ध वाहन पर पड़ी जिसकी खिड़की पर काले शीशे लगे हुए थे. शीशा काले रंग का था जिसे कानूनन अवैध माना जाता है। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो उसमे धी मजूमदार नशे में धुत मिला। पूछताछ करने पर वह पुलिस कर्मियों को भी धमकी देने लगा। उसके साथ मौजूद बाकि दो दोस्त भी नशे में धुत थे। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से गांजा भी बरामद किया। इन तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इधर पुलिस ने बताया कि महानगर में बेकाबू बाइकों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1662 लोगों का चलान काटा। वहीं 1612 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई को दिया गया व 163 बाइको के कागजात आदि में कमी होने के कारण इन्हे जब्त किया गया। साथ ही पुलिस ने इस अभियान के दौरान जिन लोगों के चलान काटे है उनमे 870 लोग बिन हेलमट के वाहन चला रहे थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •