रेड रोड से होकर गुजरेगी बिसर्जन जुलूस 

कमांडो सहित करीब एक हजार जवान पर सुरक्षा का जिम्मा

कोलकाता ।प्रतिमा-300x300 महानगर कोलकाता में शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि दुर्गा प्रतिमाओं के बिसर्जन की शोभायात्रा में शामिल होने के लिये राज्य सरकार का आमंत्रण होना जरुरी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर इस साल पहली बार विसर्जन के आखिरी दिन आागमी शुक्रवार को प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मुख्य रूप से मध्य कोलकाता के रेड रोड से होकर गुजरेगी।ma-durga-visarjan-or-bisarjan राज्य के सूचना व संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा में वहीं लोग शामिल हो सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया

New Delhi: Widows of Vrindavan (mostly of West Bengal) dance during their visit at Aaram Bagh Durga pandal which is themed this year "Women empowerment", organised by Aaram bagh Puja Samiti at Aaram Bagh Paharganj in New Delhi on Sunday. PTI Photo by Shahbaz Khan(PTI10_18_2015_000217B)

गया है। इस आयोजन में विभिन्न देशों को उच्चायुक्तों के भी शामिल होने की संभावना है। इस शोभा यात्रा में बेहतरीन आयोजन के लिये मशहूर कोलकाता की 27 पूजा कमिटियों की प्रतिमायें शामिल होंगी। जिन रास्तों से प्रतिमाओं की शोभायात्रा गुजरेगी उनके दोनो तरफ दर्शनार्थियों के लिये बांस और लकड़ी की अस्थायी गैलरी बनाई जायेगी। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विसर्जन वाले दिन गणतंत्र दिवस अथवा स्वतंत्रता दिवस जैसा सुरक्षा इंतजाम होगा। जिन रास्तों से प्रतिमायें गुजरेंगी उन पर अन्य वाहनो का आवागमन बंद रहेगा। पुलिस, स्पेशल फोर्स व कमांडो सहित करीब एक हजार जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही वाच टावरों व सीसीटीवी की नजर हर एक गतिविधि पर रहेगी। बहरहाल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर पुलिस के आला अधिकारी नजर रखें हुए हैं।goa-durga-pooja-celebration

 

Spread the love
  • 21
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    21
    Shares
  •  
    21
    Shares
  • 21
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •