कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ व स्थानीय तृणमूल पार्षद के द्वारा वार्ड एक के टीजी रोड के भगाड़ में छठ पूजा से पूर्व 150 से ज्यादा लोगों में पूजन सामग्री का वितरण किया गया। दक्षिण 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व स्थानीय पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में उक्त जानकारी दी। इस दौरान सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद महापर्व छठ पूजा पर आस्था रखती हैं और हर धर्म समान भाव के तहत आस्था रखते हुए सबके पर्व में सम्मिलित होती हैं। छठ पूजा पर उनकी आस्था किसी से छुपी नहीं है। इस अवसर पर छठ व्रतियों में नारियल व सूप, कपड़े व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मटियाबुर्ज विधानसभा के विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला,पार्षद व युवा तृणमूल मटियाबुर्ज ब्लाक 2 के अध्यक्ष सुमन राय चौधरी, पार्षद रौशन अली, लाभ सिंह, राकेश जैसवारा, उदयभानु यादव, शमीम खान,ईश्वर चंद्र उपाध्याय व अन्य मौजूद रहें। उक्त अवसर पर एक सब सेंटर का उद्धघाटन भी हुआ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •