कोलकाता। डेंगू के कारण राज्य में जहां अभी भी दहशत है और अभी भी तमाम लोग इसके शिकार हो सकते हैं। सबसे चिंता की बात तो यह है कि  देश भर में पश्चिम बंगाल में इस साल डेंगू से सबसे ज्यादा मौत हुयी । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि राज्य में अगस्त में 22 लोगों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल में इस साल डेंगू से मौत 2015 के 14 के आंकडे को पार करते हुए इस साल 22 हो गयी है।

वेबसाइट के मुताबिक 31 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के बाद ओडिशा और केरल का नाम है। दोनों राज्यों में नौ नौ मौत हुयी। कर्नाटक में अब तक डेंगू से छह मौतें रिकार्ड की गयी हैं जबकि दिल्ली में दो लोगों की मौत हुयी है। इस साल अब तक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में डेंगू के 27,879 दर्ज मामलों में से 60 की मौत हुयी है। डेंगू के अधिकतर मामले राज्य के हुगली जिले के सेरमपोरा और उत्तर 24 परगना जिले से दर्ज किए गए हैं, जबकि मालदा, नदिया, दार्जिलिंग और दक्षिण 24 परगना जिलों से भी कुछ मामले दर्ज किए गए हैं। लोगों कहना है कि जबतक उक्त रोग के खास प्रतिरोधक नहीं मिलता  डेंगू का कहर देश भर में जारी रहेगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •