कोलकाता। संत मदर टेरेसा दुनिया भर में अपने सेवा कार्यों के कारण संत के तौर पर जानी जाती हैं। अब महानगर के कई गिरजाघरों को संत टेरेसा के अवशेष प्रदान किए जाएंगे। मदर टेरेसा को ‘संत’ का दर्जा दिए जाने की पहली वार्षिकी के उपलक्ष में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख सिस्टर प्रेमा ने ये जानकारी दी।
उन्होंने कहा-‘कोलकाता के कई गिरजाघरों ने उन्हें संत टेरेसा के अवशेष प्रदान करने का अनुरोध किया है। उनके अनुरोध को पूरा किया जाएगा। दुनियाभर के कई गिरजाघरों ने भी अपने यहां संत टेरेसा के अवशेष रखने के लिए जगह रखी है। चित्र प्रदर्शनी का आयोजन इंडियन नेशनल फोरम ऑफ आर्ट ने इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस एवं चर्च आर्ट के सहयोग से किया है।
सिस्टर प्रेमा ने यह जानकारी भी दी कि आर्चडियोसीज ऑफ कलकत्ता ने संत टेरेसा को अपना सह-संरक्षक घोषित करने का फैसला किया है। इस बारे में कलकत्ता के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा ने कहा कि हरेक डायोसीज का एक संरक्षक होता है। आर्चडियोसीज ऑफ कलकत्ता के संरक्षक सेंट फ्रांसीस जेवियर हैं। हम संत टेरेसा को अपना सह-संरक्षक बनाना चाहते हैं।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •