advt.

जाकिर अली
कोलकाता। केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री संतोष गंगवार से आज प्रदेश भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) के नेतृत्तव में श्रमिक नेताओं ने मुलाकात की और बंगाल में श्रमिकों के हालात पर बातचीत किया। अर्नब चटर्जी ने मिडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि इस दौरान श्री गंगवार ने संगठन की राष्ट्रीय महासचिव सरोजनी गिरी माताजी को उनके नये नियुक्ति पर बधाई दी । उन्होंने कहा कि देश भर के श्रमिकों के हीत के लिये बीजेएमसी कार्य करे और मंत्रालय श्रमिकों के हीत के लिये हर सम्भावित प्रयास को अंजाम देगी। श्रमिकों के हीत के लिये हर प्रयास किये जा रहे है। केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बंगाल में बीजेएमसी के कार्यों की जानकारी ली और कहा कि श्रमिकों के लिये संगठन अपने मुहिम को और तेज करे। ज्ञात हो कि बिते दिनों ही महानगर कोलकाता में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन स्मपन्न हुआ है। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव सरोजनी गिरी माताजी ने कहा कि वह श्रमिकों के हीत के लिये कार्य करते रहेगी।इस दौरान विश्वनाथ सिंह राय मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •