दर्जनों अपराधिक मामलों में थी तलाश

कोलकाता। महानगर कोलकाता के पूर्व जादवपुर से स्पेशल टास्क फोर्स ने एक मोस्ट वांटेड कुख्यात बदमाश बकूल शेख को गिरफ्तार किया है। बकूल शेख को आज कोर्ट में पेश करने पर कोर्ट ने उसे दो दिन के लिये मालदा पुलिस को टांजिट रिमांड पर रखने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी में बाताया जा रहा है कि बकूल को देर रात गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के साथ मालदा पुलिस भी गिरफ्तारी अभियान में शामिल थी। मालदा के पुलिस अधीक्षक अर्नव घोष ने बताया कि बकूल को मालदा लाया जा रहा है। उक्त कुख्यात के खिलाफ हत्या, रंगदारी छिनताई, अपहरण से लेकर 20 से ज्यादा अपराधिक मामलें लम्बित है। वह 8 मामलों में फरार चल रहा था। जिला पुलिस को उक्त कुख्यात की तलाश सरगरमी से थी। मालदा में बकुल की धाक चलती थी। बकुल गिरोह के लोगों का प्रतिद्वांदी जाकिर शेख के साथ गैंगवार होता ही रहता था। लेकिन आरोप है कि दोनों को एक तृणमूल नेता की शह प्राप्त होने के कारण दोनों के गिरोह दहशत का दूसरा नाम बने हुए थे। दोनों के गिरोह की आपसी गैंगवर में कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि रिमाण्ड में बकूल से पूछताछ के बाद तमाम जानकारी मिलेगी और पुलिस अन्य बदमाशों पर कार्रवाई के लिये आगे काम करेगी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •