कोलकाता। दुनिया भर में स्वंयसेवी संस्थाओं के द्वारा तमाम स्तर पर जन सेवा को अंजाम दिया जा रहा है। मानवाधिकार व सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य के लिये प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइट्स आफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे फिर एक बार बड़ा सम्मान मिला है। डॉ.दुबे को दुसरी बार रक्षा मंत्रालय के नई आंतरिक शिकायत कमेटी ( सेक्सुअल उत्पीड़न) में सदस्य नियुक्त किया गया है। कैन्टोंमेंट बोर्ड बैरकपुर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. आनंद (आईडीइएस) द्वारा जारी किये गये पत्र के माध्यम से प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइट्स आफ इंडिया के अध्यक्ष को उक्त जानकारी मिली। बात करने पर डॉ दुबे ने कहा कि जो सम्मान मिल रहा उसमें मीडिया का व्यापक सहयोग रहा है। कारण हमलोगों के द्वारा किये कार्य को मीडिया ही जनजन तक पहुंचाती है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •