पश्चिम मिदनापुर। राज्य में जंगल महल के तौर पर जाने जाने ले पश्चिम मिदनापुर  न्यूड डांस व स्ट्रिप डांस को लेकर खासा चर्चा में है। खबरों की माने तो न्यूड डांस व स्ट्रिप डांस बार रिहायशी इलाके में धड़ल्ले से चल रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भगवानपुर और मोयना में स्ट्रिप डांस बार के बारे में खुलासे से खलबली मची थी।  हैरत की बात तो यह है कि पश्चिम मिदनापुर में न्यूड डांस बार के बारे में पुलिस को भी जानकारी है। रात होने के बाद ये न्यूड डांस बार गुलजार हो जाते हैं। स्ट्रिप डांस और क्लब में न्यूड डांस वेस्टर्न कल्चर का हिस्सा है, जहां पर अंधेरा होते ही न्यूड डांस बार गुलजार हो जाते हैं। वहां इस प्रकार के न्यूड डांस बारों को लाइसेंस मिला होता है, वहां लोग बेधड़क होकर शराब और शबाब को इंज्वाय करते हैं। लेकिन भारत में इस प्रकार के स्ट्रिप और न्यूड डांस बार पर प्रतिबंध लगा है।  रिहायशी इलाकों में खुले इन न्यूड डांस बार के खुलने और वहां खुले तौर पर अश्लील डांस होने पर पुलिस पर भी सवाल खड़े होते हैं, जब उनको इस बारे में जानकारी है। पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने कहा कि उनको इन न्यूड डांस बार खुलने के बारे में जानकारी मिली है।  उन्होंने इस पर कार्रवाई के लिए एक कमेटी गठित की है जिसमें कई इलाकों के एसडीपीओं को सदस्य है। रिहायशी इलाकों में खुले न्यूड डांस पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •