कोलकाता। दक्षिण कोलकाता स्थित टालीगंज मेट्रों स्टेशन परिसर में बुधवार को दिन दहाड़े गोली चलने के कारण आतंक फैल गई। आम यात्री किसी अंजाने आशंका से सहमे हुए थें लेकिन उन्हें यह जानकार उनका आतंक कम हुआ कि यह गोली चलाने की घटना किन्हीं असमाजिक तत्वों का काम नहीं है।  बल्कि मेट्रो स्टेशन परिसर में तैनात एक सुरक्षा कर्मी की सर्विस रिवॉल्वर से अचानक एक गोली चल गयी। स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने बताया कि जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी लोगों में भगदड़ भी मच गयी। पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है कि तैनात पुलिस कर्मी के सर्विस रिवॉल्वर से किस तरह से मिस फायर हुआ है। अगर गोली उक्त पुलिस कर्मी के लापरवाही से चली है तो हो सकता है कि उसके खिलाफ विभागिय कार्रवाई होगी। वैसे जब मामले पर टालीगंज मेट्रों स्टेशन परिसर में तैनात पुलिस वालों से उक्त मामले पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस तरह के किसी घटना से ही इंकार किया है। लेकिन पुलिस के वरिय अधिकारी यह नहीं कह रहे  है कि घटना नहीं घटी है। उक्त घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तैनात पुलिस कर्मी के आर्मस से गोली चली हो।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •