लगभग तीस यात्री भी घायल

नदिया। राज्य में बेकाबू वाहनों के कारण आये दिन लोगों की मौत सड़क हादसों में हो रही है। नदिया जिले के कृष्णनगर व करीमपुर रोड़ स्थित तेहट्टा में यात्रियों से लदी एक बस के नयनजंलि खाल में गिरने के कारण कुल दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर की है। तेज रफ्तार में पलासी पाड़ा की ओर जा रही उक्त बस का नियत्रंण खो गया और बस हिचकोले खाती हुई खाल में जा गिरी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय लोगों ही राहत कार्य को अंजाम दिया और घायलों को बचाकर अस्पताल भेजा। लेकिन घटना स्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि अस्पताल से दो और लोगों की मौत की खबर मिली है। जबिक और भी तीस लोगों की घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा खबर के लिखे जाने तक आठ लोगों की मौत की बात को स्वीकार किया गया था।हादसे में मृत लोगों की शिनाख्त की जा रही थी वहीं घायलों का इलाज भी चल रहा था स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त मार्ग पर वाहन चालक बेकाबू होकर गाड़ी चलाते हैं जिसके कारण आये दिन सड़क हादसे में लोगों की जहां मौत हो रही है वहीं लोग घायल होकर अपंग भी हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि उचित यातायात व्यवस्था की कमी के कारण ही हादसे हो रहे है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •