Nilgai_running

नील गाय की तस्वीर

मोकामा/नई दिल्ली। नीलगायों की हत्या पर मोदी सरकार के दो मंत्री मेनका गांधी व प्रकाश जावड़ेकर आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के मोकामा जिले में 250 से ज्यादा नीलगायों की गोली मारकर हत्या के मामले में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी जहां जानवरों को मारे जाने का विरोध दर्ज किया है। वहीं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि राज्यों के अनुरोध के बाद ही जानवरों को मारने का आदेश दिया गया है। इसके लिए पहले से ही कानून बना हुआ है। महिला एवम बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि पर्यावरण मंत्रालय हर राज्य को चिट्ठी लिखकर पूछ रहा है कि किस जानवर को मारना है, वह आदेश दे देगा। इस मामले में विवाद तब बढ़ा, जब हाल ही में बिहार के मोकामा में नीलगायों को मारने का आदेश जारी हुआ। तीन दिनों में 250 से ज्यादा नीलगायों को मारा जा चुका है।  जिसके लिए हैदराबाद से शूटर्स की टीम बुलाई गई है। मेनका ने कहा कि बिहार में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जानवरों को मारा गया है। यह इजाजत फसल की बर्बादी को रोकने के लिए ली गई थी।

दूसरी तरफ पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि जानवरों के हाथों फसल खराब होने से परेशान किसानों ने इसकी मांग की थी, जिसके बाद जानवरों को मारने की अनुमति दी गई है। जावड़ेकर ने कहा कि किसने क्या कहा मैं उस प्रतिक्रिया नहीं देता। लेकिन कानून के आधार पर जब किसान की फसल का नुकसान होता है और राज्य सरकार प्रस्ताव देती है तो हम राज्य सरकार को मंजूरी देते हैं। ये केंद्र सरकार का नहीं , राज्य सरकार का काम है। इसके लिए पहले से ही कानून बना हुआ है। बहरहाल देखा है कि उक्त जानवोरों की मौत पर क्या होता है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •